September 12, 2026 vistaarkranti@gmail.com
Breaking
लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर सरकार का जोर, डिजिटल व्यवस्था से बढ़ेगी पारदर्शिता कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आगाज़ पेपर लीक पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला शिक्षा सुधार की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन पीएम मोदी शनिवार को राजस्थान और गुजरात के दौरे पर, 1.06 लाख करोड़ की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भारत ने सेना की इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणाली को अपग्रेड करने के लिए BEL के साथ ₹1,476 करोड़ का समझौता किया AI स्मार्टफोन 2026: मोबाइल टेक्नोलॉजी का भविष्य और नए फीचर्स संजय दत्त की नई फिल्म ‘आखरी सवाल’ को लेकर बढ़ा उत्साह राजनीतिक ड्रामा आधारित यह फिल्म 8 मई 2026 को रिलीज होगी और इसका टीजर सोशल मीडिया पर चर्चा में है। भारत का सेमीकंडक्टर मिशन तेजी से आगे बढ़ा देश में 2026 तक चार नए सेमीकंडक्टर प्लांट शुरू होने की संभावना जताई गई है।
सब्सक्राइब

शहर चुनें

CSR SBI अभियान अरावली अर्थव्यवस्था अवैध अवैध खनन असहाय आरक्षण ई-रिक्शा उत्तर प्रदेश उत्तराखंड ओडिशा कंबल वितरण कर्मचारी कांग्रेस केंद्रीय बजट गैस सिलेंडर चालान चीन छत्तीसगढ़ जनसहभागिता जलवायु परिवर्तन जी-7 टैरिफ ट्रंप डीईओ दिल्ली दिल्ली सरकार दिवाली निजी स्कूल निर्मला सीतारमण नोएडा परिवहन परीक्षा पर्यावरण पोषण वितरण प्राकृतिक आपदा बच्चे बजट 2026 बसंत पंचमी बाल विकास बीजेपी ब्रिक्स भजनलाल शर्मा भारत-अमेरिका संबंध भूस्खलन महिला सशक्तिकरण मानव संपदा पोर्टल मुख्यमंत्री मुफ्त सिलेंडर मोदी यूजीसी योगी आदित्यनाथ राजनीति राजस्थान राष्ट्रीय सुरक्षा राहुल गांधी रेखा गुप्ता रोजगार
Vistaar Kranti
होम

ई-पत्रिका फोटो-स्टोरीज वीडियो शहर चुनें
Login

रेखा गुप्ता सरकार की सौगात: होली-दिवाली पर फ्री गैस सिलेंडर का ऐलान

बीजेपी ने अपने चुनावी घोषणापत्र में ये ऐलान किया था कि अगर उनकी सरकार दिल्ली में बनती है तो गरीबों को होली और दिवाली पर मुफ्त गैस सिलेंडर दिया जाएगा। दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने बड़ा ऐलान कर दिया है। बीजेपी सरकार इस साल होली और दिवाली पर गरीबों को मुफ्त गैस सिलेंडर देगी। कैबिनेट मीटिंग में इसको लेकर फैसला लिया गया है। 242 करोड़ रुपये कैबिनेट से पास: इसको लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, दिल्ली के परिवारों को बधाई, एक वादा आज पूरा कर रहे हैं। होली और दिवाली में मुफ्त सिलेंडर दिया जाएगा। इसको लेकर 242 करोड़ का फंड कैबिनेट में पास कर दिया गया है। पात्र लोगों को दिए जाएंगे 853 रुपये: सीएम गुप्ता ने कहा कि राशन कार्ड होल्डर्स को सिलेंडर का पैसा यानि 853 रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे। साथ ही पाइपलाइन इस्तेमाल करने वालों को भी 853 रुपये भेजे जाएंगे। 17.5 लाख राशनकार्डधारकों को मिलेगा लाभ: सीएम ने बताया कि इसी होली पर ये फ्री सिलेंडर दिया जाएगा, इसको लेकर दिल्ली सरकार ने कैबिनेट से 242 करोड़ रुपये सेंक्शन कर दिए हैं। दिल्ली सरकार लाभार्थियों के खाते में 853 रुपए डायरेक्ट ट्रांसफर करेगी। दिल्ली के तकरीबन 17.5 लाख राशनकार्धारी को इस योजना का लाभ मिलेगा।

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

Advertisement

Leave a Comment